अयोध्या: भूमि विवाद में मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के थाना रौनाही क्षेत्र में भग्गू पुरवा में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक अधेड़ की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाद के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 अक्टूबर की रात को आबादी …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के थाना रौनाही क्षेत्र में भग्गू पुरवा में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक अधेड़ की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाद के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 अक्टूबर की रात को आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई थी जिसमें दो छप्पर भी जलाए गए थे।

मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हुए थे जिसमें से शनिवार को एक घायल की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। आबादी की जमीन पर मुकदमा चल रहा है और न्यायालय का स्थगन आदेश भी है लेकिन आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर निषाद और ठाकुर समुदाय में तनातनी के बाद जबरदस्त मारपीट हुई थी।

इस मामले पर सपा नेता व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंंने कहा कि पुलिस की लापरवाही से ही मामूली घटना ने बड़ी घटना का रूप ले लिया जिससे एक घायल झगरू निषाद की मौत हो गई।

संबंधित समाचार