कासगंज: अवैध रूप से संचालित हो रहे थे हॉस्पिटल, SDM ने की कार्रवाई...मची खलबली 

तीन अवैध अस्पताल किए गए सीज, जिले में जगह-जगह संचालित है अवैध हॉस्पिटल 

कासगंज: अवैध रूप से संचालित हो रहे थे हॉस्पिटल, SDM ने की कार्रवाई...मची खलबली 

कासगंज, अमृत विचार। जिले में अवैध अस्पताल संचालित हैं। हर तरफ अस्पतालों की दुकान सज गई हैं। आए दिन लोगों की जान जा रही है। अब प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एसडीएम ने बुधवार को तीन अस्पताल सीज किए हैं। तीन अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होते पाए गए। इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।

पिछले काफी लंबे समय से अवैध रूप से संचालित अस्पतालों में लोगों की जान जाने की जानकारी प्रशासन को मिल रही थी। लोगों ने शिकायत भी की। इन शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग में दो गंभीरता नहीं दिखा, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखा दी। बुधवार को एसडीएम संजीव कुमार अस्पतालों की जांच के लिए निकले। 

उन्होंने शहर के तीन अस्पताल देखें। यह सभी बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित पाए गए। इनको तत्काल प्रभाव से एसडीएम ने सीज कर दिया और सख्त हिदायत दी है। नदरई गेट चौराहा, नदरई रोड और बरेली रोड पर यह कार्रवाई हुई है। एसडीएम की कार्रवाई में एसीएमओएस एसके सिंह भी शामिल रहे। 

आए दिन अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की शिकायतें मिल रही थी। इन अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए तैयारी की गई। तीन अस्पताल सीज कर दिए गए हैं- संजीव कुमार, एसडीएम सदर।

ये भी पढ़ें- कासगंज: यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे ऑटो और ई-रिक्शा चालक, लटकाकर करा रहे यात्रा...जिम्मेदार बेखबर