इटावा: पुलिस की सख्ती के बाद भी स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे युवा
कार की छत से बाहर निकलकर स्टंट करने का वीडियो वायरल
ताखा/इटावा। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी युवा तरह-तरह से स्टंट कर रहे हैं। जिसपर इटावा पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी कर रही है लेकिन स्टंट करने वाले पुलिस को चुनौती दे कर खुलेआम वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। मामला ऊसराहार थाना क्षेत्र के भरतिया कोठी सरसई नावर मार्ग पर कार स्टंट बाजी करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें कार की खिडक़ी और छत पर छः युवा होली के रंग में रंगे हुए गानों की धुन पर थिरकते हुए कार की दोनों तरफ की खिड़कियों से बाहर निकल कर व छत पर बैठकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया गया है, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी ऊसराहार बेचन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह मामले की जांच कर सम्बंधित लोगों पर कार्यवाही की जायेगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्यूशन से लौट रही बालिका पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर किया घायल
