बदायूं: वर्षों बाद शांतिपूर्वक निपटा होली का जुलूस, इस गांव में नहीं हुआ विवाद...प्रभारी निरीक्षक सम्मानित
वजीरगंज, अमृत विचार। वैसे सभी थाना क्षेत्र में कई संवेदनशील गांव है। मिश्रित आबादी वाले गांव पुसगवां में अक्सर विवाद होते रहते हैं, लेकिन इस बार अधिकारियों की सक्रियता की वजह से वर्षों बाद होली का जुलूस शांतिपूर्वक निपटा है। जिस पर ग्राम प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक का माल्यार्पण करके सम्मान किया।
पुलिस रिकार्ड में पुसगंवा गांव संवेदनशील दर्ज है। यहां होलिकोत्सव पर ग्रामीणों द्वारा चौपाई निकाले जाने की परंपरा है। पिछले कई सालों से गांव के होली के जुलूस के दौरान साम्प्रदायिक तनाव तथा हिसंक घटनाएं होती रही है। लेकिन, इस साल पुलिस अधिकारियों की सक्रियता की वजह से होली का जुलूस शांतिपूर्वक निपटा।
ग्राम प्रधान रमेश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और आचार संहिता के बारे में बताया। मस्जिदों को पहले ही ढकवा दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार की कार्यशैली से गदगद ग्रामीणों संग उन्हें फूलमालाएं पहना कर सम्मानित किया है। ग्राम प्रधान रमेश चौधरी, नेमपाल, वेदपाल शाक्य, अमित वार्ष्णेय आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- बदायूं: श्मशान भूमि पर मिले गोवंश के अवशेष, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
