प्रतापगढ़: कार सवार बदमाशों ने पिस्टल सटाकर किन्नर के साथ की छेड़छाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़/अमृत विचार। कोहंड़ौर  थाना क्षेत्र की एक किन्नर ने अज्ञात कार सवार बदमाशों पर पिस्टल सटाकर  छेड़छाड़ के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। नगर पंचायत कोहंडौर के वार्ड की रहने वाली किन्नर ने बुधवार को कोहड़ौर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि होली की रात करीब डेढ़ बजे वह अपने गांव से वापस अपने कमरे पर पहुंचने वाली थी, गेट खोलने जा रही थी कि पीछे से एक अज्ञात कार ने आवाज दी।

कार के पास पंहुची तो उसको कार के अंदर बैठे तीन अज्ञात युवको ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उनको पिस्टल सटाकर जबरन कार में बैठाने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े। कार सवारों ने भीड़ के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने पीछा कर बदमाशों के कार पर डंडे से मारा,जिससे कार का शीशा भी टूट गया। एसओ कोहड़ौर प्रीति कटियार ने बताया की छेड़छाड़ का आरोप लगा कर किन्नर ने थाने पर तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: एसबीआई में ग्राहकों के खातों से करोड़ों की हेराफेरी, शाखा प्रबन्धक निलंबित, हटाया गया गार्ड

 

संबंधित समाचार