लाचार पुलिस, अपराधी बेखौफ: पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों के हथकड़ी खोलते ही आरोपी फरार...इन मामलों में था वांछित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर कोर्ट से पेशी के दौरान हथकड़ी खोल कर आरोपी फरार हो गया

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में खाकी का अपराधियों के प्रति खौफ कम होता नजर आ रहा है। ताजा मामला कानपुर कोर्ट से सामने आया है। यहां तीन संगीन धाराओं के मुकदमें में वांछित आरोपी हथकड़ी खोल कर फरार हो गया। 

बता दें कि, जूही गढ़ा निवासी सोनू सिंह को नौबस्ता पुलिस ने 29 फरवरी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था। आरोपी नौबस्ता थाने से चोरी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे तीन संगीन धाराओं के मुकदमें दर्ज थे। गैंगस्टर के मामले में आरोपी फरार चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसका वारंट जारी किया था। गुरुवार को पेशी कराने जाने के दौरान ही आरोपी फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: नशे में धुत सिपाही ने स्कूटी सवार छात्र को मारी टक्कर; समझौते का झांसा देकर हुआ फरार, दर्ज हुई FIR

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता