लखनऊ: युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे युवती पर बनाया कोर्ट मैरिज का दबाव, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। माल इलाके में रहने वाली युवती की शादी तय होने पर एक युवक द्वारा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती पर रिश्ता तोड़ उसके साथ कोर्ट मैरिज का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने बताया सीतापुर जिले के बहरेवा गांव निवासी राहुल वर्मा से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने नौकरी लगवाने का झांसा दे उससे ऑडियो व वीडियो काल से बातचीत शुरू कर दी। इस बीच युवती की शादी तय होने पर रिंग सेनेमनी का कार्यक्रम हो गया। 

इसकी जानकारी पर आरोपी युवती को उससे बातचीत के अश्लील ऑडियो व वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करने की धमकी दे रिश्ता तोड़ उसके साथ कोर्ट मैरिज करने ब्लैकमेल कर रहा है। 

युवती का कहना है कि जिसके संग उसकी शादी तय हुई है आरोपी के पास लड़के का नंबर भी है। उसके पास भी वीडियो भेज शादी तुड़वाने की धमकी भी दे रहा है। युवती की मां ने विरोध किया तो आरोपी व उसके परिजनों ने युवती के घर में घुस मारपीट की। 

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल वर्मा, उसकी मां व बहन समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर माल राजेश कुमार त्रिपाठी ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: फर्जी कागज बनवाकर जिम पर कर लिया कब्जा, मशीनें और फर्नीचर बेचकर हड़पे 65 लाख, पीड़ित संचालक ने दर्ज कराई FIR

संबंधित समाचार