आईपीएल-13: कोलकाता ने पंजाब को 2 रन से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबू धाबी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के एक रोमांचक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को दो रन से हरा दिया। पंजाब के गेंदबाजों ने पहले कोलकाता को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बनाने दिए। …

अबू धाबी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के एक रोमांचक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को दो रन से हरा दिया। पंजाब के गेंदबाजों ने पहले कोलकाता को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बनाने दिए। हालांकि इस लक्ष्य को पंजाब हासिल नहीं कर सकी और 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी।

पंजाब के लिए लोकेश राहुल ने 58 गेंदों पर छह चौके की मदद से 74 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 56 रनों की पारी खेली और 39 गेंदों पर छह चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। इससे पहले कोलकाता के लिए शुभमन गिल और दिनेश कार्तिक ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

गिल ने अपनी 57 रनों की पारी में 47 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए। कार्तिक ने 58 रन बनाए लेकिन उन्होंने गिल से कम गेंदें खेलीं। कार्तिक ने 29 गेंदों का सामना कर आठ चौके और दो छक्के लगाए। पंजाब के लिए रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिए।

संबंधित समाचार