लखनऊ: दर्जनों कैंपों में सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं हुईं खत्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लेसा की ओर से शनिवार को शहर के लगभग में सभी उपकेंद्रों पर बिजली कैंप लगाकर बिलों के संसोधन, मीटर बदलने, कनेक्शन देने सहित कई और कामों को किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समस्याओं का निस्तारण किया गया। वहीं कुछ कैंपों पर भीड़ उमड़ी, तो कुछ जगह पर कैंप …

लखनऊ, अमृत विचार। लेसा की ओर से शनिवार को शहर के लगभग में सभी उपकेंद्रों पर बिजली कैंप लगाकर बिलों के संसोधन, मीटर बदलने, कनेक्शन देने सहित कई और कामों को किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समस्याओं का निस्तारण किया गया। वहीं कुछ कैंपों पर भीड़ उमड़ी, तो कुछ जगह पर कैंप खाली रहे।

लेसा के ट्रांस गोमती में लगाए गए कैंप में बिलिंग के कुल 294 मामले आए जिसमे से 245 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसके साथ ही 49 मामले जटिल होने से अभी निस्तारित होने से रह गए। विभूति खंड में बिलिंग के छह, मंत्री आवास में आठ, विराजखंड में पांच, विश्वासखंड में सात और ग्वारी में सात बिलों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। इसके अलावा कमता में 17, लौलाई में छह, सेक्टर चार में नौ, निरालानगर में 18, सुभाष पार्क में 15, विश्वविद्यालय पांच, जीएसआई में 22, फैजुल्लागंज में 31, इंजीनियरिंग कॉलेज में 12, विकास नगर में 18, अहिबरनपुर में 17, पुरनिया में 12 और जीपीआरएस में पांच बिलिंग संबंधित मामलों का निस्तारण किया​ गया।

वहीं ट्रांस गोमती में मीटर संबंधित 128 मामले आए, जिसमे से 94 का निस्तारण किया गया और 34 बाकी रह गए। मीटर संबंधित सबसे ज्यादा फैजुल्लागंज में 12 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं ट्रांस गोमती में स्मार्ट मीटरिंग के 32 मामले आए। जिसमे से 26 का निस्तारण किया गया। विद्युत आपूर्ति संबंधित 64 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

सीस गोमती में भी कैंप लगाकर समस्याओं का हुआ निस्तारण
लेसा के सीस गोमती में भी लगभग में सभी जगहों पर कैंपों को लगाकर समस्यााओं का निस्तारण किया गया। इस दौरान सभी कैंपों में 471 मामले सामने आए, जिसमे से 404 का मौके पर ​निस्तारण कर दिया गया। माल में 47, दुबग्गा में 15, नादरगंज में 20, उतरेठिया में 43, गहरू में 33, मोहनलालगंज में 22, गोसाईगंज में 30, सेक्टर तीन अवध विहार में 10, रेजीडेंसी में 11, यूपीआईएएल में सात, एबट रोड में दारूलशफा में आठ, ऐशबाग में 24, राजाजीपुरम ओल्ड में 12 सहित कई और कैंपों पर बिलिंग संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।

वहीं सीस गोमती में मीटरिंग के भी 277 मामले आए, जिसमे से 226 का मौके पर ही समाधान किया गया। मीटरिंग के सबसे ज्यादा उतरेठिया में 30, एससीआई में 15, राजाजीपुरम ओल्ड में 15, अपट्रान में 12, दुबग्गा में 15, यूपीआईएएल में 10 सहित कई और बिलिंग केंद्रों पर मीटरिंग की दिक्क्तों को दूर किया गया। सीस गोमती में 90 समस्याओं का समाधान किया गया। विद्युत आपूर्ति के 201 मामलों का समाधान किया गया।

देवीपाटन और अयोध्या में भी समस्याओं का समाधान किया गया
देवीपाटन गोंडा में बिलिंग के 521 मामले आए। जिसमे से 447 का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं मीटरिंग के 145 मामलों में से 128 का समाधान किया गया। यहां पर विद्युत आपूर्ति के 110 में से 109 का समाधान किया गया। वहीं अयोध्या मंडल में बिलिंग के कुल 1227 मामले आए, जिसमे से 1024 का समाधान किया गया। वहीं मध्यांचल निगम में बिलिंग के 3071 मामलों का निपटारा किया गया। वहीं मीटरिंग के 2162 समस्याओं का निपटारा किया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता