मुरादाबाद : जुमे की नमाज के लिए जामा मस्जिद पहुंच रहे रोजेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार को रमजान के तीसरे जुमे पर महानगर की जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की जाएगी। जिसको लेकर जामा मस्जिद में सुबह से ही रोजेदारों की आमद शुरू हो गई हैं। 

रमजान के महीने में जुमे का दिन बड़ा ही अफजल माना जाता है। वैसे तो रोजेदार रमजान के पूरे महीने इबादत करते है, लेकिन जुमे का दिन इबादत के लिए खास मना गया हैं। इस दिन रोजेदार अल्लाह की बारगाह में सजदा कर अपने गुनाहों की तौबा करते है। इसके लिए रोजेदारा जामा मस्जिद में नमाज अदा करना पसंद करते है। जो लोग जामा मस्जिद में नहीं जा पाते है, वह लोग अन्य मस्जिद में नमाज अदा करेंगे। जिसको लेकर महानगर की जामा मस्जिद पर सुबह से ही रोजदारों की आमद शुरू हो जाती है।

शुक्रवार सुबह फज्र की नमाज के बाद ही आना शुरू हो गया। अभी 11:30 बजे तक जामा मस्जिद में रोजेदारों की भीड़ से भर चुकी है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद लोकसभा सीट : आज तक किसी भी महिला को नहीं मिला प्रतिनिधित्व करने का मौका

संबंधित समाचार