बदायूं: मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज की चौथी मंजिल से गिरकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं में मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। इस घटना से अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार जिला कासगंज क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया निवासी संजू 16 मार्च को हैंडपंप पर पानी भरने गए थे। जहां वह फिसल गए। उनके सिर में चोट आई थी। 18 मार्च को परिजनों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। वार्ड में अन्य मरीज भी भर्ती थे। परिजन साथ में रुकते थे। गुरुवार रात परिजन सो रहे थे। रात लगभग दो बजे लोगों के चिल्लाने की आवाज आई। संजू बेड पर नहीं थे। खिड़की से झांककर देखा तो संजू का शव जमीन पर पड़ा था। बताया जा रहा है कि उन्होंने खिड़की से कूदकर आत्महत्या की है या वह खिड़की से झांकते समय चौथी मंजिल से नीचे गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- बदायूं: आढ़ती के घर के ताले तोड़कर सात लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार