अयोध्या: आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि का मनाया गया 45वां स्थापना दिवस
मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या ने अपने स्थापना दिवस के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में एक समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में …
मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या ने अपने स्थापना दिवस के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में एक समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।
कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के अन्य केंद्रों के वैज्ञानिक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र वर्चुअल मोड पर ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े रहे। समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ आर सी श्रीवास्तव, कुलपति, डॉ. राजेंद्रा प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, समस्तीपुर, बिहार ने ‘एनवायरमेंटल एंड एग्रीकल्चर सस्टेनिंग फ्यूचर फॉरवर्ड’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान दी। उन्होंने जल संरक्षण ,भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने, स्वच्छ वातावरण तथा कृषि अपव्ययों का प्रयोग कर कार्बनिक खाद बनाए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने इस अवसर पर बताया कि वर्ष 1975 में विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से शिक्षा, शोध एवं प्रसार के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर रहा है। सिंह ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों शिक्षकों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि मेहनत एवं निष्ठा से कार्य करें जिससे विश्वविद्यालय भारतवर्ष के अग्रणी कृषि विश्वविद्यालयों में स्थापित हो सके।
कुलपति डॉ सिंह ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एसपी चटर्जी, वित्त नियंत्रक कार्यालय, अमरनाथ यादव, कुलपति कार्यालय के शमशेर, कुलपति कार्यालय, राणा भूषण, चिकित्सालय, मंसाराम, प्रशासनिक कार्यालय एवं तनवीर खान, प्रसार निदेशालय को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता ,कुलसचिव, निदेशक, वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा एक ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा पर व्याख्यान, गिटार वादन, नृत्य ,भोजपुरी गीत एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशक डॉ ए पी राव ने कार्यक्रम के संचालक डॉ सीताराम मिश्रा, डॉ जसवंत , समारोह समिति के सभी सदस्य, डॉ रूमा देवी, डॉ ऋषि कांत, डॉ समीर एवं सहयोगियों के योगदान के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में डॉक्टर ए के सिंह राजबहादुर डॉ उमेश चंद्रा एवं डॉ विजय किशोर सिंह आदि उपस्थित थे।
