बरेली: नंबर प्लेट हटाने से पहले हो जाएं सावधान, दोपहिया वाहन का कटेगा 10 हजार का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। बगैर नंबर प्लेट के दोपहिया वाहन से फर्राटा भरने वाले वाहनों के खिलाफ एसपी ट्रैफिक ने सख्त रुख अपनाया है। शहर में जब से ऑनलाइन चालान कटने की प्रकिया चालू हुई है। लोगों ने इससे बचने के लिए अपने वाहनों से नंबर प्लेटों को ही हटा लिया। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाना तो दूर अब वह नंबर प्लेट ही नहीं लगा रहे हैं। 

ऐसे वाहन चालक जमकर यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एसपी ट्रैफिक शिवराज सिंह ने बताया कि जिन लोगों की गाड़ियों की नंबर प्लेट गायब मिलेगी, उनके खिलाफ दस हजार रुपये का चालान किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कांग्रेस छोड़कर थामा बसपा का दामन 

संबंधित समाचार