बहराइच: प्लाटिंग के आड़े आ रहे पीपल के पेड़ को काटा, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। प्लाटिंग की जमीन के आगे सरकारी जमीन पर लगे पीपल के पेड को प्लाटिंग कर रहे भूमाफियाओं ने कटवा डाला। सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर वन क्षेत्राधिकारी ने दरोगा को भेजकर जांच करवाई। वन दरोगा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
कैसरगंज थानाक्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाइवे पर एपेक्स स्कूल के बगल मे सरकारी जमीन पर विशालकाय देव वृक्ष पीपल का पेड लगा हुआ है। पेड के पीछे की जमीन पर प्लाटिंग कराया जा रहा है। प्लाटिंग के सामने से पीपल के पेड को हटाने के लिए पीपल के पेड को काटने की योजना प्लाटिंग माफिया बनायी।सामाजिक कार्यकर्ता राजेश श्रीवास्तव ने पीपल के पेड की मोटी मोटी डालों को काटे जाने की शिकायत मुख्यमंत्री समेत जिले के उच्चाधिकारियों से की। वन क्षेत्राधिकारी कैसरगंज अभिषेक सिंह ने वन दरोगा राम विनोद यादव को भेजकर जांच करायी।जांच में पता चला कि पीपल के पेड के पीछे की जमीन फखरुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन निवासी होली पुरवा हुजूरपुर क्रय कर प्लाटिंग का कार्य करा रहे हैं। इन्होंने अपने सहयोगी इम्तियाज अंसारी व साजू उर्फ फिरोज हुसैन समेत पांच अन्य ब्यक्तियों के साथ जान बूझकर पीपल के मोटी मोटी शाखाओं को जानबूझकर काट दिया । प्लाटिंग कार्य में बाधक होने के कारण उसे काटकर जेसीबी मशीन से जड को खोदकर नष्ट करने का प्रयास किया है।संरक्षित वन क्षेत्र में चोरी से पेड काटने का काम किया गया है।
वन क्षेत्र अधिकारी कैसरगंज अभिषेक सिंह ने बताया कि वन दरोगा राम विनोद यादव की तहरीर पर कैसरगंज थाने में फखरुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन निवासी होली पुरवा पुरैनी हुजूरपुर, इम्तियाज अंसारी पुत्र अज्ञात व पांच अज्ञात के विरुद्ध चोरी से पेड काटना, सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान अधिनियम की धारा 3 व 4 तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 30 व 33 की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पीपल के पेड की कुछ लकडी बरामद कर ली गयी है,शेष की खोजबीन जारी है।
ये भी पढ़ें -मां की कब्र के पास दफनाया गया मुख्तार का शव, परिजनों ने दी मिट्टी
