Kanpur Dehat Crime: युवक ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया; फिर ऐसा करने को कहा...मना करने पर फोटो की वायरल
नाबालिग का फोटो वायरल करने में युवक के खिलाफ केस दर्ज
कानपुर देहात, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए युवक ने फोटो खींचकर वायरल कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एक गांव निवासी नाबालिग लड़की के पिता ने शुक्रवार को मूसानगर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पथार गांव के सुमित ने उसकी पुत्री को बरगला कर प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ आपत्तिजनक फोटो भी ली। जिसे दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा।
पुत्री के मना करने पर युवक ने फोटो वायरल कर दी। जब उसे फोटो वायरल होने की जानकारी मिली तो वह आरोपी के घर उलाहना देने गया, लेकिन आरोपी के घर वालों ने उल्टा-सीधा कहते हुए धमकी दी। इस बावत थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ व आईटीएक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
