रायबरेली में टला बड़ा हादसा: एमडीएम बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, रसोइया झुलसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम बनाते समय एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के रसोई घर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता, तब तक रसोइया बुरी तरह झुलस गई, उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा शनिवार को रोहनिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मवई में हुआ है। घटना करीब दस बजे दिन की है। स्कूल में एमडीएम बन रहा था। रसोई घर में रसोइया आशादेवी पत्नी भगवत प्रसाद खाना बना रही थी। इसी बीच रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग देखकर रसोइया ने चीखना चिल्लाना शुरू किया। उसकी चीख सुनकर स्कूल के अध्यापक दौड़कर रसोई घर पहुंचे और किसी प्रकार आग पर काबू पाया, 

लेकिन तब तक रसोइया आशा देवी गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। तत्काल उनको रोहनिया ब्लाक के सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गनीमत यह थी कि घटना के समय वहां आसपास स्कूल के बच्चे नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढे़ं: अयोध्या: रामलला का दर्शन करने पहुंचे वकीलों ने जमकर काटा बवाल, इस वजह से जताई नाराजगी

संबंधित समाचार