रायबरेली: उपकेंद्र में लगी आग, 40 गांवों की बत्ती गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। गर्मी शुरू होते ही आग ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। अब तक दर्जनों जगहों पर अग्निकांड की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में जानमाल का भी नुकसान भी होता रहता है, लेकिन जिम्मेदार महकमा अग्निकांड से बचाव को लेकर जरा भी सजग नहीं रहता है। केवल रस्म अदायगी तक ही सीमित है। 

जिले में अब तक हर बार अग्निकांड की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इससे बचाव के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। बछरावा विकास क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर में बने विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार की देर शाम 8 बजे अचानक उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगते ही उपकेंद्र के अंदर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 

मौजूद कर्मचारियों द्वारा पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद कराई गई। इस संबंध में जेई देवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की शाम 8 बजे पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगी है जिससे विद्युत आपूर्ति बंद की गई है। ट्रांसफार्मर को सही कराया जा रहा है। विभाग के कर्मचारी लगातार कार्य चल रहा है। जल्द विद्युत सप्लाई दोबारा शुरू होगी।

यह भी पढे़ं: अयोध्या: रामलला का दर्शन करने पहुंचे वकीलों ने जमकर काटा बवाल, इस वजह से जताई नाराजगी

संबंधित समाचार