Kannauj: ट्रेन के आगे ट्रैक पर लेटा युवक; शरीर के हुए कई टुकड़े, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव, नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। हरदोई मोड़ तिराहे के निकट अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

शनिवार को 12:05 बजे हरदोई रोड तिराहे के निकट कन्नौज से कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन निकल रही थी। उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति करीब 45 वर्ष तेजी से भागता हुए रेलवे पटरी पर ट्रेन के आगे कूद गया। जब तक ट्रेन का चालक कुछ प्रयास करता तब तक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। इससे उसके शरीर के कई भाग हो गये। 

यह देखलोगों की भीड़ लग गई। चालक ने ट्रेन रोक कर शव गेंग सुपरवाइजर को सौंपा। इसके बाद ट्रेन चली गई। धटना की सूचना मानीमऊ चौकी प्रभारी को प्रशांत पोरवाल को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन किसी ने भी उसे पहचानने से इंकार कर दिया। 

स्टेशन मास्टर की ओर से भेजे गये कोतवाली पुलिस को मेंमों के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि मृतक हरदोई जनपद का हो सकता है। इसीलिये उसे स्थानीय लोग नहीं पहचान रहे हैं।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam Result Date: समाप्त हो गया कॉपियों का मूल्यांकन; इस दिन तक रिजल्ट आने की संभावना...जानें

 

संबंधित समाचार