Good News: कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत...यमुना और बेतवा नदी पुल पर लगभग काम पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर- हमीरपुर हाईवे पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर- हमीरपुर हाईवे पर यमुना नदी पुल पर लगने वाले जाम से से निजात साल के अंत तक मिल जाएगी, क्योंकि यमुना और बेतवा नदी पर सेतु निगम हमीरपुर इकाई की ओर से बनाये जा रहे पुल बनकर तैयार हो जाएंगे। ये पुल हमीरपुर बाईपास के लिए बन रहे हैं।

इनके बन जाने के बाद सजेती के रामपुर से हमीरपुर के लिए नया मार्ग मिल जाएगा। यह मार्ग राठ रोड में मिलेगा। इसके बाद तो जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही अभी जाम में एंबुलेंस के फंसने की वजह से होने वाली मौतों पर भी लगाम लग जाएगा। 

जाम व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हमीरपुर शहर के दूसरे छोर पर बाईपास बनाए जाने की स्वीकृति शासन ने वर्ष 2019-20 में दी थी। 302 करोड़ की लागत से यमुना, बेतवा नदियों सहित रोहाइन नाला पर समानांतर पुलों का निर्माण कार्यदायी संस्था सेतु निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है।

इन पुलों के नीचे व एप्रोच मार्ग पर मिट्टी भराई कार्य लोक निर्माण विभाग को कराना है। शासन ने इस कार्य को तेजी से करने के लिए कहा है ताकि निर्धारित अवधि तक निर्माण का कार्य पूरा हो जाए। हालांकि 1.3 किमी मिट्टी भराई का कार्य कराने में खनन विभाग सबसे बड़ी बाधा बना जिसने मिट्टी पुराई के लिए अनुमति देने में काफी देर की। 

शासन ने कार्यदायी संस्था सेतु निगम को 302 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की थीं। पिछले कई साल से चल रहे निर्माण का 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था को मार्च 2025 तक पुल तैयार करना है लेकिन जिस गति से काम हो रहा है उससे उम्मीद है कि पहले ही निर्माण पूरे हो जाएंगे।

इसके बाद कानपुर से हमीरपुर आना जाना आसान हो जाएगा। अभी तो लगने वाला जाम आठ से 10 घंटे तक लोगों को परेशान करता है। जून 2016 में ओवरलोड ट्रकों के कारण यमुना पुल दरकने से एक माह तक कानपुर व लखनऊ का हमीरपुर से संपर्क टूट गया था।

तत्कालीन डीएम संध्या तिवारी ने नए पुल बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया था। वर्ष 2017 में बेतवा, यमुना, रोहाइन नाला बाईपास परियोजना को हरी झंडी शासन से मिली थी। परियोजना के तहत जनपद कानपुर के सजेती स्थित रामपुर तिराहा के पास से यमुना व बेतवा नदी पर फोरलेन पुल बनाए जा रहे हैं।

इसे सिटी फॉरेस्ट होते हुए बेतवा नदी पार कुछेछा कुछेछा गांव के पास एनएच-34 के किमी 67 से जोड़ा जा रहा है। दोनों नदियों में कुल 62 कोठियां बननी हैं। जिसमें बेतवा में 28 व यमुना में 34 कोठियां बनाई जानी हैं।

ये भी पढ़े- Kannauj: ट्रेन के आगे ट्रैक पर लेटा युवक; शरीर के हुए कई टुकड़े, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव, नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त

संबंधित समाचार