बिजनौर: नहर में गिरी तेज रफ्तार गाड़ी, तहसीलदार समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर। सरवनपुर नहर में शनिवार देर रात एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। कार में सवार रूडकी तहसीलदार सुनैना राणा, गाड़ी चालक और चपरासी की नहर में डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीएम, एसपी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से गाड़ी और शवों को बाहर निकाला। पुलिस …

बिजनौर। सरवनपुर नहर में शनिवार देर रात एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। कार में सवार रूडकी तहसीलदार सुनैना राणा, गाड़ी चालक और चपरासी की नहर में डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीएम, एसपी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से गाड़ी और शवों को बाहर निकाला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुड़की में तैनात तहसीलदार सुनैना राणा, ओम पाल और ड्राइवर सुंदर सिंह शनिवार को नैनीताल में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटरूड़की लौट रहे थे। इस बीच देर रात एसयूवी नजीबाबाद शहर से चार किलोमीटर दूर अनियंत्रित होकर एक छोटे पुल की रेलिंग तोड़कर गंग नहर में गिर गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीनों की गंग नहर में डूब जाने से मृत्यु हो गयी। तहसीलदार नैनीताल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रुड़की लौट रहे थे।और लगभग रात दस बजे यह दुर्घटना हुई। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को पानी से बाहर निकाला। क्रेन की मदद से गाड़ी को भी नहर से बाहर निकाला गया।

संबंधित समाचार