अयोध्या: लोकसभा चुनाव से पहले सपा के कई नेता पद से नवाजे गये
अयोध्या, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा नेताओं को साधने की मुहिम जारी है। इसी के तहत पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव समेत कई नेताओं को संगठन में पद देकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि अब तक पचास से अधिक नेताओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया जा चुका है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव के पद पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव एवं पूर्व पार्षद हाजी असद अहमद को मनोनीत किया गया है।
जिला उपाध्यक्ष के पद पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू एवं जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव को नामित किया गया है। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले लिए गए इस निर्णय को पार्टी जनों ने स्वागत करते हुए पार्टी की मजबूती का एक और कदम बताया है।
लोकसभा प्रत्याशी, अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां, बीकापुर के विधानसभा प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर, प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडेय, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव ने कहा है कि इससे पार्टी मजबूत होगी।
रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव और महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: घर से गायब हुई किशोरी, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा
