महंत हत्याकांड में बड़ा खुलासा: तंत्र-मन्त्र के चलते महिला ने बेटे संग मिलकर की थी हत्या
आरोपी महिला से महंत के थे अवैध सम्बन्ध, 24 मार्च को घर बुलाकर बांके से काटकर की हत्या
सीतापुर,अमृत विचार। मिश्रिख कोतवाली इलाके में महंत की टुकड़ों में हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करने करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्यारोपी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो धारदार हथियारों को भी बरामद किया है।
वारदात को अंजाम देने की प्रमुख वजह बाबा के आरोपी महिला से अवैध सम्बन्ध होना। साथ ही महंत के तंत्र विद्या के चलते हत्यारोपी महिला की बेटी और बहू के घर से चले जाने से सामाजिक अपमान महसूस होना बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों हत्याभियुक्त मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताते चले कि हरदोई जनपद के थाना बेनीगंज के ग्राम गिरधरपुर निवासी महंत मनिरामदास नैमिषारण्य से शुरू हुई 84 कोषीय परिक्रमा में परिक्रमा में शामिल हुए थे। मृतक के भतीजे टाई पुत्र आत्माराम ने बताया कि उसके चाचा से अंतिम बार 24 मार्च को फ़ोन पर बात के दौरान पंचकोशीय परिक्रमा कर घर वापस आने की बात कही थी।
घर न पहुंचने पर परिजनों ने 26 मार्च को गुमसुदगी दर्ज कराई। पुलिस खोजबीन करती कि इस दौरान 29 मार्च को बोरे में बंद महंत का टुकड़ों के कटा हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले के खुलासे के लिए स्वाट टीम सहित पांच टीमों को लगाया। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अहम साक्ष्यों को एकत्रित कर जांच पड़ताल के लिए हरदोई स्थित महंत के मंदिर पहुंची।
पूछताछ के दौरान पुलिस को महिला के घर तंत्र मन्त्र की जानकारी मिली तो पुलिस ने कड़ियां जोड़कर तफ्तीश कर घटना का राजफाश किया। पुलिस ने बाबा के मोबाइल फ़ोन की कॉल डिटेल में आये अंतिम नंबर के जरिये मिश्रिख के ग्राम भूड़पुरवा पहुंची।
यहां पुलिस ने महिला गंगादेवी उर्फ़ छोटी बिटिया के घर गहन छानबीन और महिला सहित उसके बेटे सोनू पुत्र स्व छंगालाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महिला ने बेटे के साथ मिलकर महंत की हत्या और शव टिकाने लगाने की पूरी कहानी का इकबालिया जुर्म बयां कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल बांका और हसिया को बरादम कर दोनों मां-बेटे को जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-संजीव बालियान का सनसनीखेज खुलासा, कल प्रचार के दौरान की गई उनकी जान लेने की कोशिश
