प्रयागराज: घर वाले करने गए थे शादी की खरीदारी, युवती ने डोठी उठने से पहले दे दी जान, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थरवई/प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी के प्रयागराज जिले में एक युवती ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। जानकारी के मुताबिक युवती की शादी में 18 दिन और बचे थे। लेकिन इससे पहले युवती ने कमरे के अंदर गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच पुलिस कर रही है। मामला क्षेत्र के सहजीपुर गांव में रविवार की दोपहर का है। 

जानकारी के मुताबिक वर्षा पुत्री सोनकर 18 वर्ष निवासी शाहजीपुर की शादी घरवालों ने तय कर दी थी। 19 अप्रैल को उसकी शादी होने थी। परिवार के लोग बाजार सामान की खरीददारी करने गये हुए थे। घर पर कोई नहीं था।  रविवार की दोपहर युवती अपने कमरे के अंदर साड़ी के सहारे छात में लगे चूल्ले के साहारे फंदा लगाकर जान दे दी। 

घरवाले बाजार से वापस लौटे तो कमरे के अंदर बेटी का शव फंदे से झूल रहा था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो भाई एक बहन में सबसे बड़ी थी। घटना के बाद से परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-संजीव बालियान का सनसनीखेज खुलासा, कल प्रचार के दौरान की गई उनकी जान लेने की कोशिश

संबंधित समाचार