लखीमपुर खीरी: जमीनी विवाद में चाचा ने अपने लड़कों के साथ मिलकर की भतीजे की हत्या
लखीमपुर खीरी। जिले के सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते चाचा ने अपने लड़कों के साथ मिलकर भतीजे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। एसपी विजय कुमार ढुल ने बताया कि गदनिया गाँव में एक परिवार के हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक की पिटाई के बाद हालत बिगड़ गई। इलाज के …
लखीमपुर खीरी। जिले के सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते चाचा ने अपने लड़कों के साथ मिलकर भतीजे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। एसपी विजय कुमार ढुल ने बताया कि गदनिया गाँव में एक परिवार के हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक की पिटाई के बाद हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने युवक की हत्या के मामले में दो चाचा व दो चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के गांव गदनिया में सोहन लाल अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि शनिवार की रात सोहन लाल का बेटा सुनील कुमार (35) घर में खाना खा रहा था इसी दौरान उसके दो चाचा वह दो चचेरे भाई मौके पर पहुंचे और किसी पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मारपीट में घायल सुनील की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
