बरेली: मस्जिदों में एतकाफ में बैठे रोजेदार, करेंगे इबादत
ईद का चांद दिखने तक मस्जिदों में एकांत में रहकर करेंगे इबादत
बरेली, अमृत विचार। रमजान महीने के 20 रोजे और दो अशरे रविवार को पूरे हो गए और तीसरा अशरा शुरू होगा। 20 रमजान की शाम से मस्जिदों में रोजेदार एतकाफ में बैठ गए। एतकाफ में बैठकर रोजेदार दस दिन मस्जिद में एकांत में बैठकर अल्लाह की इबादत करेंगे। ईद का चांद दिखने के बाद ही वह अब एतकाफ से उठकर अपने घरों को जाएंगे।
रमजान के महीने को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहले दस दिन में पहला, दूसरे दस दिन में दूसरा और तीसरे दिन में तीसरा अशरा बंटा होता है। पहला अशरा रहमत, दूसरा अशरा मगफिरत यानी गुनाहों की माफी का होता है और तीसरा अशरा जहन्नुम की आग से खुद को बचाने के लिए होता है। रविवार को 20 रमजान पूरे होने पर दो अशरा समाप्त होकर तीसरा असरा शुरू हो गया।
नौमहला मस्जिद में कुरआन मुकम्मल का जश्न
सिविल लाइंस स्थित नौमहला मस्जिद में रविवार को नमाजे तरावीह में कुरआन मुकम्मल हुआ। मौलाना मुहम्मद अरमान रजा मरकजी ने तरावीह पढ़ाई। इससे पहले दरगाह नासिर मियां पर सामूहिक रोजा इफ्तार हुआ। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि जल्द ही इमाम वेलफेयर टीम बनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: टॉफी और चॉकलेट ज्यादा खराब होने से बच्चों के दांतों में हो रही सड़न, समय पर कराएं इलाज
