बरेली: प्रबुद्ध जन सम्मेलन को सफल बनाने को मंत्री-सांसद ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली काॅलेज के मैदान पर दो अप्रैल को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को लेकर सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। इसमें सांसद संतोष गंगवार ने सम्मेलन को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की। 

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोग मिलकर कार्य करें। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्य करें। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मेयर उमेश गौतम, लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, डॉ. सीपीएस चौहान, डॉ. प्रर्मेंद्र महेश्वरी, डॉ. विनोद पागरानी, सुदेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, धर्मवीर सिंह, परमजीत सिंह, देवेंद्र जोशी, बंटी ठाकुर, विष्णु शर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बसपा: पूरी नहीं हो पा रही मजबूत प्रत्याशी की तलाश, कई दिनों से अटकी हुई है बरेली-बदायूं में प्रत्याशी की घोषणा

संबंधित समाचार