शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में बनाया नया रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एशियाई बाजारों के मजबूत रुझान और विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच घरेलू सूचकांकों ने सोमवार को नए वित्त वर्ष की शुरुआत तेजी के साथ की। सेंसेक्स और निफ्टी अपने-अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 556.98 अंक उछलकर 74,208.33 अंक पर पहुंच गया। 

एनएसई निफ्टी 192.1 अंक चढ़कर 22,519 अंक पर रहा। इसके बाद बीएसई सेंसेक्स 74,254.62 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया और एनएसई निफ्टी 22,529.95 के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को को मिले-जुले रुझान के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.32 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 188.31 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे

ये भी पढे़ं-  रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले 10 साल में 125 अरब डॉलर पूंजीगत व्यय किया: रिपोर्ट 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात