ग्रेटर नोएडा में धारदार हथियार से हमला कर 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतबुद्धनगर जिले के जेपी अमन सोसायटी के पास सोमवार सुबह 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव लहूलुहान हालात में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शक है कि व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है।

 पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 151 के पास स्थित जेपी अमन सोसायटी से ग्राम कुंडली की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालात में पड़ा है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नंदराम (60) के तौर पर हुई है जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रहने वाले थे, लेकिन ग्राम कुंडली में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे और मजदूरी करते थे।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रवक्ता ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है और घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने तीन दल गठित किए हैं। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की सहायता से घटना की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:-असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- हम उनके खानदान और चाहने वालों के साथ खड़े हैं

संबंधित समाचार