Fatehpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत...परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में हाईटेंशन की चपेट में आए किसान की मौत

फतेहपुर, अमृत विचार। खेत में पानी लगाने जाते समय रविवार की रात  एक किसान रास्ते में लटक रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। घटना में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

औंग थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा मजरे गोधरौली गांव निवासी राजबहादुर उर्फ करन गांव में खेती किसानी करता था। मृतक  के बड़े भाई कुंवर बहादुर ने बताया कि रविवार की रात करन खेतों में पानी लगाने जाने के लिए घर से निकला था। 

रास्ते में ही हाईटेंशन लाइन का एक तार लटक रहा था। जिसकी चपेट में वह आ गया और मौके  पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पर  पहुंचे परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें- Banda: महिला जज को रजिस्टर्ड डाक से मिली जान से मारने की धमकी...पुलिस को पत्र देकर जान का बताया खतरा

संबंधित समाचार