जम्मू-कश्मीर: गुरेज में भीषण आग, 14 घर जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज में भीषण आग लगने से कम से कम 14 घर जलकर राख हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरेज तुलाई घाटी में स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों के आग पर काबू …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज में भीषण आग लगने से कम से कम 14 घर जलकर राख हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरेज तुलाई घाटी में स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने से पहले आस-पास की इमारतें उसकी चपेट में आ चुकी थीं। उन्होंने बताया कि इस घटना में 14 घरों को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 28 पशुओं की भी मौत हो गयी है, लेकिन कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।।

संबंधित समाचार