Bareilly News: नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट, पति-पत्नी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी के साथ जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले नाजिम और उसके साथियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए। वहीं आसपास खड़े कुछ लोगों ने विवाद को शांत कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मोहम्मद आरिफ को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उपचार के दौरान उसने बताया कि पड़ोस के रहने वाले नाजिम और अन्य लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। इसके बाद उन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। 

ये भी पढे़ं- Bareilly News: हाथी, घोड़ा और बैल...प्राचीन काल के मिट्टी के ये खिलौने हैं बेहद खास, जानिए इनकी खासियत

 

 

संबंधित समाचार