लखीमपुर खीरी: दो मुंहे 2 सांपों के साथ छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। निघासन पुलिस ने छह लोगों को पकड़ कर उनके पास से दो दो मुहा सांप बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि यह लोग सांपों की तस्करी व लोगों से धोखाधड़ी का काम करते हैं। वहीं पकड़े गए आरोपियों ने इसे गलत बताते हुए पुलिस को पैसे ना देने पर जबरन फंसाने …

लखीमपुर खीरी। निघासन पुलिस ने छह लोगों को पकड़ कर उनके पास से दो दो मुहा सांप बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि यह लोग सांपों की तस्करी व लोगों से धोखाधड़ी का काम करते हैं। वहीं पकड़े गए आरोपियों ने इसे गलत बताते हुए पुलिस को पैसे ना देने पर जबरन फंसाने का आरोप लगाया है।

एसपी विजय कुमार ढुल ने बताया कि निघासन क्षेत्र के ढकेरवा मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक चार पहिया गाड़ी संदिग्ध हालत में खड़ी थी। जिसमें छह लोग सवार थे जिस पर पुलिस को शक हुआ तो उसकी तलाशी ली इस दौरान उनके पास से दो दो मुहा सांप बरामद हुए जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है पकड़े गए सभी छह अभियुक्त उत्तर प्रदेश के अलग अलग जनपद के निवासी है।

संबंधित समाचार