बरेली: अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक रहेगी गर्मी, तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज

-दो दिन जारी रहेगा तेज हवाओं का प्रकोप, तापमान में गिरावट दर्ज

बरेली: अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक रहेगी गर्मी, तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज

बरेली, अमृत विचार। मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ। सोमवार को तेज हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो दिन और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। पांच अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने का भी पूर्वानुमान जताया है।

जिले का अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रशांत महासागर में जारी मध्यम एल-निनो परिस्थितियों के प्रभाव से अप्रैल से जून के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इस साल ग्रीष्म ऋतु अप्रैल-मई-जून के दौरान लू की समेकित अवधि उत्तरी तराई इलाकों को छोड़कर अन्य स्थानों पर सामान्य से 2-6 दिन अधिक होने की संभावना है। अप्रैल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर औसत वर्षा सामान्य से अधिक और अन्य स्थानों पर सामान्य से कम होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- बरेली: देवचरा बाजार में पांच को जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी