Bareilly News: पॉश इलाके से एक्टिवा उड़ा ले गया चोर, घटना CCTV में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना प्रेमनगर के पॉश इलाके राजेंद्र नगर से चोर एक्टिवा उड़ा ले गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बिहारी पुर करोलान निवासी राहुल सरन पुत्र अशोक सरन ने बताया सोमवार सेलेक्शन प्वॉइंट से शील चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित एक रेस्टोरेंट में अपने चचेरे भाई के साथ लगभग 9 बजे गए थे। वहीं 45 मिनट बाद देखा तो उनकी ब्राउन कलर की एक्टिवा गायब थी। 

सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि एक लाल कलर की टी शर्ट में चोर एक्टिवा ले जाता हुआ कैद हुआ है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढे़ं-  लोकसभा चुनाव 2024: संतोष बनाम छत्रपाल...CM के सामने उठ सकता है मामला

 

संबंधित समाचार