अयोध्या: शान से गाजे-बाजे के साथ निकली निशान शोभायात्रा, खाटू श्याम का चतुर्थ वार्षिक महोत्सव शुरू

अयोध्या: शान से गाजे-बाजे के साथ निकली निशान शोभायात्रा, खाटू श्याम का चतुर्थ वार्षिक महोत्सव शुरू

भेलसर/ अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली मंगलवार को खाटू वाले बाबा श्याम के रंग में रंग गई। हर तरफ जय श्री श्याम का स्वर गूंज उठा। अवसर था श्री श्याम भक्ति मण्डल के द्वारा निकाली गई बाबा श्याम की निशान यात्रा का। 
   
मण्डल की ओर से श्री रामलीला मैदान में खाटू श्याम बाबा का चतुर्थ वार्षिक महोत्सव आयोजित गया। जिसमे सुबह गाजे-बाजे के साथ बाबा का पूजन कर श्याम निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें परम्परागत वस्त्रों में सजी महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बाबा का निशान हाथ में लहराते हुए जयकारे लगाते चले। निशान यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर कोठी, कटरा  , नवाब बाजार, टेढ़ी बाजार, नयागंज होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्घालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा की। इस दौरान निशान यात्रा में बाबा की झलक पाने के लिए राहगीर भी लालायित हो रहे थे। यात्रा में अजय गोयल, अशोक गर्ग, दिनेश गुप्ता, ओम डालमिया, नितेश अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मेंश्याम प्रेमी शामिल हुए। 

जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
निशान यात्रा का शहर के कोठी, कटरा, नवाब बाजार एवं नयागंज आदि कई जगहों पर स्वागत किया गया। शहरवासियों की ओर से बरसाए फूलों से सड़कों पर पुष्पों की चादर बिछ गई। निशान यात्रा में रथ पर सजी बाबा की प्रतिमा के शहरवासियों ने दर्शन कर खुशहाली की कामना की।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: निजी नर्सिंग होम में महिला की मौत, सलोन क्षेत्र में दहशत का माहौल