बिखरे हुए समाज को संजोने का कार्य करती हैं मातृ शक्तियां :अजय

आरएसएस की महिला इकाई की ओर से बैठक और होली मिलन आयोजित

बिखरे हुए समाज को संजोने का कार्य करती हैं मातृ शक्तियां :अजय

बहराइच, अमृत विचार। नगर के पुलिस लाइन रोड स्थित लान सभागार कक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला इकाई राष्ट्र सेविका समिति के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका सुनीता सिंह रही कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की संस्थापक/प्रधानाचार्य छवि रायतानी व संचालन शिवानी ने किया।

कार्यक्रम को मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अजय ने संबोधित करते हुए कहा कि मातृशक्ति द्वारा बिखरे हुए समाज को जोड़ने के लिए जो त्याग किया जाता है, वह अतुलनीय है। मातृशक्ति ही राष्ट्र शक्ति है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिले की प्रसिद्ध शिक्षा विद एवं पूर्व सदर विधायक स्वर्गीय धर्मपाल की बेटी छवि रायतानी ने कहा की महिला सशक्तिकरण के विषय में हर महिला को जानना चाहिए अपने अधिकारों को एवं संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकारों का प्रयोग भी करना चाहिए उन्होंने कहा कि हर महिला अष्टभुजा धारी है महिला अगर ठान ले तो वह क्या नहीं कर सकती है। 

10 - 2024-04-02T154450.276

होली मिलन कार्यक्रम की संयोजिका एवं राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहीका सुनीता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं राष्ट्र सेविका समिति दोनों का उद्देश्य सामान्य है कार्य पद्धति भी एक है। इसका लक्ष्य भारत माता को परम वैभव पर ले जाना है, परंतु इसकी निर्णय करने की प्रक्रिया स्वतंत्र है। राष्ट्र सेविका समिति की नीव महिलाओं ने रखी है या मातृ शक्तियों का संगठन है। इस अवसर पर पुष्पा चौधरी, डॉ शशिप्रभा गोंड, श्वेता सिंह,शशि,शीला वर्मा,निर्मला सिंह, मंजू , रीना,मनीषा खन्ना,प्राची मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: शान से गाजे-बाजे के साथ निकली निशान शोभायात्रा, खाटू श्याम का चतुर्थ वार्षिक महोत्सव शुरू