Kanpur Dehat Accident: गोदभराई से लौट रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर...एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में सड़क हादसे में एक की मौत

कानपुर देहात, अमृत विचार। गोदभराई से वापस जा रहे बाइक सवार दो युवकों को शिवली-रसूलाबाद मार्ग पर औरंगाबाद गांव के पास वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने एक युवक की मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।

डेरापुर थाना क्षेत्र के इकघरा नोनारी बुजुर्ग निवासी श्रवण (50) खेतीबाड़ी का काम करते थे। सोमवार रात को वह अपने गांव के सीताराम के लड़के सत्येंद्र की गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने शिवली कोतवाली क्षेत्र के भाऊवापुरवा गांव आए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने गांव के अनिल के साथ बाइक से वापस इकघरा जा रहे थे। 

तभी शिवली-रसूलबाद मार्ग पर औरंगाबाद बगुलाई गांव के समीप पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के शिवली सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर सुमित ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया। 

मौत की जानकारी पर पत्नी सरला, पुत्री रीना, निशा, पुत्र मोहित आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कन्नौज में अखिलेश यादव BJP पर गरजे, बोले- ED, CBI व इनकम टैक्स विभाग से वसूली करा रही केंद्र सरकार

संबंधित समाचार