हल्द्वानी: लीसा फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित बेल बाबा के पास लीसा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से फैक्ट्री जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है। बताया जा रहा है की फैक्ट्री में भारी मात्रा में लीसा रखा हुआ था फिलहाल आग किस वजह से लगी इस बात का पता चल नहीं पाया है। अग्निशमन विभाग के कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग पर काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बहरहाल पुलिस यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार