नवरात्रि में मैहर स्टेशन पर पांच मिनट रुकेंगी डेढ़ दर्जन ट्रेनें , वेटिंग,भीड़ से मिलेगी राहत

-श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा,रेल सफर होगा आरामदायक

नवरात्रि में मैहर स्टेशन पर पांच मिनट रुकेंगी डेढ़ दर्जन ट्रेनें , वेटिंग,भीड़ से मिलेगी राहत

लखनऊ। चैत्र नवरात्रि मेला को लेकर ट्रेनों में भीड़, वेटिंग को देखते हुये ट्रेनों में कोच बढ़ाने के साथ मैहर स्टेशन पर गोरखपुर एलटीटी समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनों का स्टापेज देने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर ठहराव होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी । 9 से 23 अप्रैल तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनों का अतिरिक्त 5 मिनट का अस्थाई स्टापेज मैहर स्टेशन पर होगा।

डाउन वाली ट्रेनें
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 08 से 22 अप्रैल, तक चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मेहर स्टेशन पर तड़के 3:15 बजे पहुॅच कर 3:20 बजे छूटेगी। इसी क्रम में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 9 से 20 अप्रैल, 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस 3:15 से 3:20 बजे, चेन्नई से 08 से 22 अप्रैल 12669 चेन्नई-छपरा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस रात्रि 8:45 से 8:50 बजे, वलसाड से 13 से 20 अप्रैल, 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दोपहर 3:25 से 3:30 बजे, दुर्ग से 10 से 19 अप्रैल, 18201 दुर्ग-नौतनवा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस सुबह 6 से 6:05 बजे, पुणे से 11 से 18 अप्रैल 11037 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस पूर्वान्ह 11 से 11:05 बजे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 से 19 अप्रैल, 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस सुबह 10:50 से 10:55 बजे, पुणे से 08 से 22 अप्रैल 22131 पुणे-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस पूर्वान्ह 11 से 11:05 बजे, सूरत से 08 से 22 अप्रैल 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस तड़के 2:30 से 2:35 बजे छूटेगी।
 
अप वाली ट्रेनें -
गोरखपुर से 09 से 23 अप्रैल 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस रात्रि 8:45 से 8:50 बजे, छपरा से 11 से 18 अप्रैल, 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस रात्रि 8:45 से 8:50 बजे, छपरा से 08 से 22 अप्रैल, 12670 छपरा-चेन्नई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस सुबह 7:40 से 7:45 बजे, मुजफ्फरपुर से 08 से 22 अप्रैल 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड साप्ताहिक एक्सप्रेस मध्यान 12 से 12:05 बजे, नौतनवा से 12 से 21 अप्रैल 18202 नौतनवा-दुर्ग द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस तड़के 2 से 2:05 बजे, गोरखपुर से 13 से 20 अप्रैल, 11038 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस तड़के 4:25 से 4:30 बजे, रांची से 10 से 17 अप्रैल, 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस दोपहर 1:55 से 2 बजे, बनारस से 10 से 17 अप्रैल, 22132 बनारस-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस पूर्वान्ह 11:40 से 11:45 बजे तथा छपरा से 09 से 23 अप्रैल 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस रात्रि 10:50 से 10:55 बजे छूटेगी।