आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को मिली जमानत, प्रयागराज में मना जश्न
प्रयागराज, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की जमानत मिलने के बाद मंगलवार को प्रयागराज में जश्न मनाया गया। आप कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बैरहना स्थित कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में सपा और आप पार्टी के पधाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी प्रयागराज के महासचिव प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमारे नेता संजय सिंह को जमानत देकर उनके साथ न्याय किया है। उन्हें जीत दिलाई है। सत्य की कभी हार नहीं हो सकती है। कहा कि पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेता भी जल्द ही जमानत पर बाहर आएंगे। इस मौके पर मनोज निषाद उपाध्यक्ष महानगर प्रयागराज आम आदमी पार्टी, गुलशन सचिव महानगर, पूनम यादव प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी, संजय सोनकर प्रतिनिधि सपा, प्रेम सोनकर आपपार्टी, इरशाद अहमद आप पार्टी, रविंद्र श्रीवास्तव आप पार्टी, हसन अली आप पार्टी मौजूद रहे।
