अयोध्या: राजस्थान के पुजारी हत्याकांड को लेकर साधु ने शुरू किया आमरण अनशन
अयोध्या, अमृत विचार। राजस्थान में पुजारी की तेल डाल कर हत्याकांड को लेकर रविवार को रामनगरी के पौराणिक पीठ हनुमानगढ़ी में हनुमानगढ़ी से जुड़े नागा साधु राजू दास ने आमरण अनशन शुरू किया है। साधु की मांग है कि प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। परिवार को सुरक्षा और नौकरी दी जाए तथा …
अयोध्या, अमृत विचार। राजस्थान में पुजारी की तेल डाल कर हत्याकांड को लेकर रविवार को रामनगरी के पौराणिक पीठ हनुमानगढ़ी में हनुमानगढ़ी से जुड़े नागा साधु राजू दास ने आमरण अनशन शुरू किया है। साधु की मांग है कि प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। परिवार को सुरक्षा और नौकरी दी जाए तथा एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए।
कांग्रेस शासित राजस्थान प्रांत में एक पुजारी को तेल डाल कर जला दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। राम नगरी के साधु संतों का आरोप है कि गैर भाजपा शासित प्रदेशों में साधु संतों के साथ अत्याचार हो रहा है। महाराष्ट्र के पालघर में ऐसी ही घटना प्रकाश में आई थी। इसके बाद राजस्थान में पुजारी की निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। साधु संतों के खिलाफ हो रहे अत्याचार और अपराध को लेकर हनुमानगढ़ी के नागा साधु राजू दास ने आमरण अनशन शुरू किया है।
नागा साधु राजू दास का कहना है कि राजस्थान में पुजारी की हत्या कर दी गई। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जबकि अभी किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के साथ ऐसा मामला हुआ होता तो पूरे देश में हंगामा खड़ा हो जाता। तमाम लोग बयान देने चले आते। साधु की मांग है कि गरीब पुजारी के परिवार को सरकार एक करोड़ रुपए का मुआवजा दे, परिवार को सुरक्षा दी जाए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए तथा सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक वह अपना आमरण अनशन जारी रखेंगे।
