PM मोदी 10 लोकसभा क्षेत्रों के बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, ‘नमो ऐप’ से होंगे कनेक्ट  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के तहत आने वाली 10 लोकसभा सीटों के सभी 22,648 बूथों पर बुधवार को ‘नमो ऐप’ के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, इस अवसर पर वह कुछ बूथ अध्यक्षों से बात भी करेंगे। 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय के हवाले से जारी बयान में कहा गया कि तीसरे चरण में संभल, बदायूं, बरेली, आंवला, एटा, हाथरस, आगरा, फ़तेहपुर सीकरी, फ़िरोज़ाबाद और मैनपुरी लोकसभा सीटों के 22,648 बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी ‘नमो ऐप’ के माध्यम से बुधवार (तीन अप्रैल) को दोपहर एक बजे कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश, क्षेत्र और ज़िले के पदाधिकारी भी अपने बूथों पर जाकर इस नमो रैली में जुड़ेंगे। तीसरे चरण की उपरोक्‍त 10 सीटों पर सात मई को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Elections 2024: अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे गुलाम नबी आजाद, DPAP ने की घोषणा

संबंधित समाचार