बरेली: महिला ने पिता पर लगाए दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला ने पिता पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया था। अब दूसरे समुदाय के एक युवक ने पुलिस अधिकारियों को एक्स पर पोस्ट कर शिकायत की है। महिला का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही है कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।

महिला का विवाह पांच साल पहले हो चुका है। उसके पिता एक विभाग में प्रभारी हैं और पति दूसरे विभाग में सहायक अभियंता हैं। महिला का आरोप है कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की तो उसने दादी से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पति भी पिता का ही सहयोग करते हैं। यदि कार्रवाई नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगी। वहीं महिला के पति और पिता कहना है कि महिला मानसिक मंदित है।

ये भी पढे़ं- बरेली: व्हाट्सएप ग्रुप पर सिपाही ने की आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस अधिकारियों से शिकायत

संबंधित समाचार