बरेली: प्रधानमंत्री मोदी ने किया चेंजओवर, सुरक्षा के घेरे में रहा एयरपोर्ट का इलाका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंत्री, सांसद, मेयर और विधायकों ने पीएम से की मुलाकात

बरेली, अमृत विचार। रुद्रपुर जाने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एयरपोर्ट से लेकर आसपास का इलाका छावनी में तब्दील रहा। प्रधानमंत्री पूर्वाह्न 11.20 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां पांच मिनट के चेंजओवर के दौरान उनसे वन मंत्री अरुण कुमार, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद संतोष गंगवार, मेयर डाॅ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्या, प्रो. श्याम बिहारी लाल, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि ने मुलाकात की।

प्रधानमंत्री रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए। वापसी में प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर फिर चेंजओवर किया। इसके बाद जयपुर के लिए रवाना हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर साढ़े आठ सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

ये भी पढे़ं- बरेली: कुत्ते के काटने से हो गई ग्रामीण की मौत, आईडीएसपी को पता नहीं लगा

संबंधित समाचार