UP weather: अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं, बढ़ेगी उमस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। तेज हवाओं के कारण सोमवार और मंगलवार को तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार और शुक्रवार तक फिर हवाओं का रुख बदलेगा और उमस परेशान करेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनमत 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट का बड़ा कारण 35 किमी प्रतिघंटा गति से चलने वाली तेज हवाएं थी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद यह स्थिति बनी थी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम, न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर चार और पांच अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के रूप में दिखेगी। हालांकि आगे बढ़ने के बाद कमजोर पड़ जाएगा। पर, हवाओं का रुख इसके कारण पूर्व से पश्चिम रहेगा। यदि यह मजबूत होता तो बारिश से तापमान गिरता लेकिन बारिश की बजाए इसकी वजह से उमस बढ़ेगी। हल्की बदली होने से धरती की धूप से गर्म हुई सतह से परावर्तित होने वाली ऊष्मा वातावरण में रह जाएगी। इससे तापमान भी बढ़ेगा। खासतौर पर रात में भी गर्मी से राहत नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें -PM मोदी 10 लोकसभा क्षेत्रों के बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, ‘नमो ऐप’ से होंगे कनेक्ट

संबंधित समाचार