देश भर के ठगों का संगम है घमंडिया गठबंधन :साकेत मिश्र  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। पार्टी कार्यालय भिनगा में  भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र ने दिल्ली में हुए इंडिया गढ़बंधन की रैली के विरोध में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन को देश भर के ठगों का गठबंधन बताते हुए जमकर हमला बोला। 

वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि ठगबंधन के ज्यादातर प्रमुख नेता या तो जेल में है या फिर बेल पर। उनके लिए परिवार ही सबकुछ है। जबकि मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता ही उनका परिवार है। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा की आज ठगबंधन के लोग अपने परिवार की सोच रहे है, जबकि मोदी जी देश की सोचते है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आज केंद्र से भेजा जाने वाला एक एक पैसा उनके खाते में जाता है। जबकि विरोधी सरकार में लूट मचा था। विरोधी पार्टी को लूट की पाई पाई वापस करनी होगी। 

महामंत्री दिवाकर शुक्ला ने कहा आज लोकतंत्र मजबूत हाथों में है। जबकि सपा बसपा कांग्रेस आप आदि दलों का वजूद खतरे में है। जिसे बचाने के लिए यह ठगबंधन बना है। रमन सिंह ने कहा कि आज कोई भी देश भारत की तरफ नजर उठा के देखने की हिम्मत नही कर सकता। उनकी कांग्रेस ने पाक को कश्मीर, श्रीलंका को एक दीप तो चीन को हजारों किलोमीटर भूमि उपहार में दे दिया। शंकर दयाल पांडेय ने कहा कि कांग्रेस आप का दिल्ली में इलू इलू तो पंजाब में हम आपके है कौन वाला खेल चल रहा है। अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव को अपने कुटुम्ब की चिंता है। जबकि मोदी को 140 करोड़ देशवासियों की। इस दौरान सदन तिवारी, सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -आप नेता आतिशी ने कहा- गिरफ्तारी के बाद से CM केजरीवाल का वजन 4.5 किलो हुआ कम, बीजेपी उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही

संबंधित समाचार