Bareilly News: मकान की खातिर विवाहिता की जान का दुश्मन बना जेठ, महिला ने की SSP से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया, क्योंकि उसके जेठ ने दुकान में पति का हिस्से देने से इनकार कर दिया, वहीं जिस मकान में विवाहिता अपने पति के साथ रहती है उस पर भी गंदी नियत रखता है।

आरोप है कि पति के हिस्सा मांगने पर जेठ ने विवाहिता के साथ गाली-गलौज और छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया है, जिससे आहत विवाहिता ने आज एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

दरअसल, सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ला विक्रम सोनकर के साथ प्रिया ने करीब सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से उसके प्रेमी व पति के बड़े भाई को आपत्ति थी। आरोप है कि इस शादी के बाद से प्रिया का जेठ उसके साथ गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार करने लगा। इसके साथ ही घर में नहीं रहने देने की धमकी देने लगा।

विवाहिता का आरोप है कि उसका जेठ एक पैतृक मकान पर अपना पूरा कब्जा किए हुए है, वहीं दूसरे जिस मकान में प्रिया अपने पति के साथ रहती है उस पर भी कब्जा करने की नीयत बनाए हुए हैं।

इतना ही नहीं चौपला इलाके में बड़ी फाटक के पास पहलवान ढावा पर स्थित पैतृत दुकान पर भी जेठ कब्जा किए हुए है। जिसमें विवाहिता के पति का हिस्सा नहीं दे रहा है। हिस्सा मांगने पर लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू है। इतना ही नहीं विवाहिता ने अपने जेठ पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है। 

ये भी पढे़ं- Bareilly News: भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार...आने वाले दिनों में पारा पहुंच सकता है 37 डिग्री के पार

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात