Video बहराइच: नींद में खलल पड़ी तो कोतवाली के मुंशी ने होमगार्ड को भगाया, जवानों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली नगर में तैनात एक होमगार्ड ने सुबह ड्यूटी पूरी कर हस्ताक्षर बनाने के लिए मुंशी से रजिस्टर की मांग की तो नींद में खलल पड़ने पर मुंशी नाराज हो गया। उसने देर से आने की बात कहते हुए भगा दिया। साथ ही रपट करने की धमकी दी। इससे नाराज होमगार्ड जवानों ने बुधवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर शिकायती पत्र सौंपा, एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

कोतवाली नगर में सत्येंद्र मोहन श्रीवास्तव की तैनाती है। उनकी ड्यूटी प्रतिदिन रात नौ से सुबह पांच बजे तक लगाई जाती है। होमगार्ड जवान का कहना है कि बिना शास्त्र के वह पूरी रात ड्यूटी करता है इसके लिए रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाना पड़ता है। होमगार्ड जवान सत्येंद्र मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 2 मार्च को वह ड्यूटी कर सुबह 5:00 बजे हस्ताक्षर बनाने के लिए कोतवाली पहुंचा तो रात्र ड्यूटी के मुंशी ओंकार सिंह सो रहे थे रजिस्टर की मांग करने पर मुंशी नाराज हो गए और कहने लगे कि अभी हम सोए हैं और तुम लोग सोने में परेशान कर देते हो। यहां से जो नहीं तो रिपोर्ट लिखकर सबका पैसा काट दूंगा। होमगार्ड जवान ने घर दूर होने और अन्य समस्या बताई तो मुंशी और भड़क गया। होमगार्ड जवानों ने कोतवाली में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर बुधवार को होमगार्ड जवान शंकर जिला अध्यक्ष की अगुवाई में कंपनी कमांडर राजकुमार सिंह, शोभाराम चौरसिया महामंत्री, मीडिया प्रभारी रमाकांत श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत मिश्रा की अगुवाई में सभी ने पुलिस अधीक्षक और डीएम कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। 

उधर जिला कमांडेंट होमगार्ड ने पत्र लिखकर पुलिस अधीक्षक से जांच करवाने की मांग की है। एसपी ने जांच के बाद कार्यवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान होमगार्ड जवान गंगा प्रसाद दुबे, सर्वेश पाठक, बेचू लाल यादव, हरिशंकर राय समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: पीडब्लूडी वर्क चार्ज कर्मचारी संघ ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

संबंधित समाचार