बहराइच: अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर में घुसी, बेटे की मौत, पिता गंभीर, परिवार में कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल, बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार जा घुसे। हादसे में पुत्र की मौत हो गई। जबकि पिता घायल हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में ग्राम पंचायत अचेहरा निवासी विनीत कुमार (18) अपने पिता सीता राम के साथ बाइक से गन्ने का बीज लेने जरवल धर्म कांटा बुधवार को गए। तौल करवाने के बाद बाइक सवार पिता पुत्र अपने घर आ रहे थे। 

लखनऊ बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के कोठार गांव के पास पहले से खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसे में मौके पर ही विनीत की मौत हो गई। जबकि पिता सीता राम घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढे़ं: अयोध्या: सोहावल में भ्रष्टाचार की खुली परतें!, 100 बोरी चूना खरीद पर 190 का दिखाया भुगतान, चेयरमैन व ईओ में जमकर हुई भिड़ंत

संबंधित समाचार