बलरामपुर: ई-रिक्शा लूट कांड के तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। बलरामपुर के थाना महाराजगंज तराई में गत 4 अप्रैल को तीन बदमाशों ने एक ईरिक्शा चालक को मारपीट कर उसका रिक्शा, नगदी व मोबाइल आदि लूट लिया था। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 

महाराजगंज तराई थाना प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी तथा एस ओ जी की टीम ने तीनों आरोपियों को गुरुवार के दिन सीएचसी शिवपुरा थाना ललिया के पास से 24घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपियों की पहचान धर्मराज, दिवाकर व शिवलाल ग्राम श्रीनगरा कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। पुलिस में तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।एसपी केशव कुमार ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही टीम को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दहशत फैलाने के लिए व्यवसाई से मांगी थी 20 लाख की फिरौती, तीन गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार